ननखड़ी ,12/20 व नरेन क्षेत्र में सेब एकत्रिकरण केन्द्रों में सी ग्रेड सेब को एचपीएमसी द्वारा ना खरीदा जाना बागवानो के साथ अन्याय :-कौल
आपदा के समय दोहरी मार झेल रहें बागवान, कुदरत के कहर से परेशान बागवान पर एचपीएमसी थोप रही तुगलकी फरमान, सरकार कर रही बागवानो का आर्थिक नुकसान,सेब सड़ने की कगार पर,
कहा,यह सरकार की नालायकी,बागवान पहले ही संकट में और अब बोरिया वाले सेब ना खरीद कर बागवानो को किया जा रहा और परेशान!
👇👇👇
पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी ने ननखड़ी क्षेत्र में सेब एकत्रिकरण केन्द्रों में बगवानो के सी ग्रेड सेब को एचपीएमसी द्वारा ना खरीदा जाने को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है,उन्होंने कहा इस बार ननखड़ी क्षेत्र और नरेन् क्षेत्र में भारी बरसात और ओलावृष्टि होने से बागवानो का बहुत ज्यादा सेब ड्राप हुआ है, जिसको बोरियो में भरकर बेचा जाता है,लेकिन सेब खरीद केन्द्रो में इन सी ग्रेड सेब को एचपीएमसी लेने से मना कर रही है,जोकि बागवानो के साथ सरासर अन्याय है,
उन्होने कहा एचपीएमसी ने इस सीजन में सेब खरीद के लिए ननखड़ी तहसील में गाहन,अड्डू ननखड़ी, कुगलबाल्टी,जबालड़ा, खमाड़ी,खनोग,पनेल,राम्पुर् क्षेत्रो में 12/20 क्षेत्र देवठी,कुहल और कंछिन् क्षेत्र के नरेन् बाहली,पलजारा,जराशी में केंद्र खोले हैं,लेकिन जब् एचपीएमसी द्वारा सी ग्रेड सेबो को नही खरीदा जा रहा तो इन सेब ख़रीद केन्द्रो को खोलने का क्या फायदा है,उन्होंने कहा भारी बरसात में अधिकांश ग्रामीण सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण पहले ही क्षेत्र में सेब बागवानो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अपनी फ़सल को समय पर मंडी तक पहुंचाने मे कड़ी मशक्क्त कर दुश्वारिया झेलनी पड़ रही है,वहीं सरकार और एचपीएमसी ने बागवान विरोधी फैसला लेकर बागवानों की चिंता और बढ़ा दी है,उन्होंने कहा बागवानों का सेब सड़ने की कगार पर है,जिससे बागवानो को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है!बागवानों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
उन्होंने कहा आपदा के समय बागवान दोहरी मार झेल् रहा है,और सरकार और एच पी एम सी बागवानो पर तुगलकी फरमान थोपकर भद्दा मजाक कर रही है,जोकि बहुत ज्यादा निंदनीय है,सरकार बागवानो के प्रति सवेदनहीन है,बागवानो पर बहुत बड़ा संकट मंडरा रहा है। सड़कों की बहाली में समय लग रहा है,
उन्होंने कहा इन क्षेत्रों में अभी हजारो के हिसाब पेटियां या तो खेतों में भरी हुई पड़ी हैं या फिर तुड़ान के इंतजार में हैं। यदि मौसम की स्थिति और सड़क बहाली में जल्द सुधार नहीं हुआ तो बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा साथ ही यह प्रदेश की आर्थिकी और बागवानी क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।
उन्होंने कहा सरकार् को गंभीरतापूर्वक बागवानो को पेश आ रही समस्याओ का जल्द समाधान करना चाहिए और सेब खरीद केन्द्रो मे सेब खरीद के निर्देश देकर बागवानो को यथाशीघ्र राह्त् प्रदान करनी चाहिए |


