भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बधाल और नैनी में आपदा पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना…

BJP neta Kaul Singh Negi mile Badhál & Naini ke aapda peedit parivaron se

0
476

भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बधाल और नैनी में आपदा पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना…

हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी इन दिनों आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों से मिलकर प्रभावितों का दुख दर्द साँझा कर रहें है,सोमवार को उन्होंने रामपुर उपमंडल के अंतर्गत बरसात से प्रभावित बधाल और नेनी में हुए भारी नुकसान का मौके पर पहुँचकर जायजा लिया,पीड़ितों का हाल जाना और पीड़ितों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाया।कौल ने कहा नेनी में भारी बरसात एवं भूमि धंसाव की चपेट में आने से यहाँ 4 मकान खतरे की जद में आ चुके हैं और वहीं बधाल में हरि सिंह जी घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है,उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि मौके पर जाकर भारी बरसात के कारण हुए नुकसान का शीघ्र आंकलन करें और उक्त प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दें।साथ ही उन्होंने नैनी में जो भूमि धंसाव हो रहा है,उसको रोकने के लिए उन्होंने प्रशासन से समय रहते त्वरित ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है,उन्होंने कहा इस बार की प्राकृतिक आपदा ने लोगो का भारी नुकसान किया है,लोगों को काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है,उन्होंने कहा आपदा से ग्रामीणों के जो नुक्सान हुआ है उसे देखकर मन को बहुत पीड़ा होती है,उन्होंने कहा वे आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है,और लगातार प्रभावित परिवारों को होंसला देने का काम कर रहे है!इस दौरान बीडीसी उपाध्यक्ष रामपुर रुपेश्वर सिंह,उप प्रधान बधाल संजय जिंटू,अनिल बुधेल और अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here