सीमेंट पर फिर बोझ: GST में राहत के बाद सरकार ने बढ़ाया टैक्स, जनता परेशान
केंद्र सरकार ने जब सीमेंट पर जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% की थी, तो आम लोगों को बड़ी राहत मिली थी। 50 किलो का बैग 30 रुपये तक सस्ता हो गया और लोगों को लगा कि अब घर बनाने का खर्च कुछ हल्का होगा। ✨
लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने प्रदेश में सीमेंट पर टैक्स बढ़ाकर फिर से जनता की जेब पर बोझ डाल दिया। अब हर बैग पर टैक्स 11 रुपये से बढ़ाकर 16 रुपये कर दिया गया है। यानी, कंपनियों ने तुरंत 5 से 10 रुपये तक दाम बढ़ा दिए।
यानी 24 घंटे पहले जो राहत मिली थी, वह एक ही आदेश से फिकी हो गई। शिमला का एसीसी गोल्ड सीमेंट, जो जीएसटी घटने के बाद 30 रुपये सस्ता हो गया था, अब फिर से महंगा हो गया है। आम लोगों की जेब ढीली और घर बनाने वालों की चिंता फिर से बढ़ गई है।


