आज हिमकोफ़ेड के पूर्व चेयरमैन व पूर्व प्रत्याशी रामपुर विधानसभा ने ननखड़ी तहसील की ‘आपदाग्रस्त खमाड़ी पंचायत’ के तहत विभिन्न प्रभावित गावों चमाड़ा,करोली,बनाला, खमाड़ी और टांगरी में अति बरसात से हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और प्रभावितों से मुलाक़ात कर उनका दुख दर्द साँझा किया!!
इस दौरान आपदा पीड़ितों की समस्याएँ भी सुनी और उन्हें हरसम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया,यहां पर कुदरत के कहर ने पाई-2 जोड़कर लोगों के बनाये आशियानों को पल भर में तहस-नहस कर ग्रामीणों को गहरा आघात पहुंचाया है,आपदा ने लोगों के घरों और बागीचों का बहुत ज्यादा नुकसान कर लोगों के जीवन और उनके आजीविका के साधन पर संकट खड़ा कर दिया है,सड़के दयनीय स्थिति में है!!
सरकार-प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि आपदा पीड़ितों की मदद के किये हरसम्भव यथाशीघ्र राहत,बचाव एवं पुनर्वास कार्यो में त्वरित आवश्यक कदम उठाये जाये और लोगों के हुए नुकसान् का शीघ्र आंकलन कर प्रभावितों को जल्द उचित मुआवजा प्रदान करे!!
मण्डल अध्यक्ष जिया लाल, प्रधान शरद वर्मा, जगमोहन, बाल कृष्ण, कलम सिंह,बांका राम आदि ग्रामवासी मौजूद रहे


