हिंदी पखवाड़ा पर कोटशेरा कॉलेज में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम
शिमला, 19 सितम्बर 2025 —
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा), शिमला में शनिवार को हिंदी पखवाड़ा 2025 के तहत साहित्य, कला और संस्कृति का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम हिंदी साहित्य परिषद, कोटशेरा और नेहरू युवा केंद्र / मेरा युवा भारत, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद शास्त्रीय नृत्य और रेट्रो डांस प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए हिंदी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए डॉ. रीना डोगरा ने बताया कि पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, भाषण, रील निर्माण और काव्य लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में कुल 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने हिंदी को जन-जन की भाषा बताते हुए इसके व्यापक प्रयोग को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह अवसर है भाषा के प्रति अपने समर्पण को दोहराने का।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. पी.डी. कौशल, डॉ. शालिनी चौहान और डॉ. अनुप्रिया शर्मा ने किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, शिमला के डॉ. विपिन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
पोस्टर मेकिंग: आरती शर्मा (प्रथम), तान्या (द्वितीय), निकिता वर्मा (तृतीय)
काव्य लेखन: क्षितिज (प्रथम), निकिता वर्मा (द्वितीय), प्रियंका (तृतीय)
निबंध लेखन: निकिता गुप्ता (प्रथम), हर्ष (द्वितीय), भावना (तृतीय)
भाषण: अंकुश कुमार (प्रथम), नवीन कुमार (द्वितीय), मिशल (तृतीय)
रील मेकिंग: नवीन (प्रथम), मधु (द्वितीय), देव राज (तृतीय)
समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षण–गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।


