ज्वालामुखी में सड़क की खराब हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर FIR, जनता में रोष
ज्वालामुखी : विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर FIR, जनता में रोष
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र में सड़क की खराब हालत को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे रोज़ाना इस सड़क से गुजरते हैं और बारिश के बाद इसकी हालत बेहद खराब हो गई है।
लोगों ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि सड़क की स्थिति गंभीर हो सकती है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसी मुद्दे पर आवाज़ उठाने वाले चार लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज कर दी, जिससे क्षेत्र में रोष फैल गया है। इस कार्रवाई के खिलाफ अब लोग फिर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि समस्याओं को उठाना उनका हक है और सरकार को सड़क की मरम्मत पर तुरंत ध्यान देना चाहिए, न कि विरोध करने वालों पर कार्रवाई।


