10.1 C
Shimla
Monday, February 9, 2026
HomeHimachalहिमाचल प्रदेश के लिए पीएम मोदी का राहत पैकेज1500 करोड़ की मदद,...

हिमाचल प्रदेश के लिए पीएम मोदी का राहत पैकेज1500 करोड़ की मदद, किसानों और प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता

Date:

Related stories

शिमला में 24×7 दबावयुक्त पेयजल आपूर्ति योजना का पहला चरण शुरू

शिमला में 24x7 दबावयुक्त पेयजल आपूर्ति योजना का पहला...
spot_imgspot_img

हिमाचल प्रदेश के लिए पीएम मोदी का राहत पैकेज 1500 करोड़ की मदद, किसानों और प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा कर बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण और कांगड़ा में समीक्षा बैठक के बाद पीएम मोदी ने राज्य के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, पीएम राष्ट्रीय राहत कोष और राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली के लिए भी सहायता दी जाएगी। प्रभावित पशुपालकों को मिनी किट्स उपलब्ध कराई जाएंगी।

किसानों और मकान मालिकों को राहत
किसानों को अतिरिक्त मदद दी जाएगी, खासकर उन्हें जिनके पास बिजली कनेक्शन नहीं हैं। क्षतिग्रस्त मकानों और स्कूल भवनों का जियो-टैगिंग किया जाएगा ताकि नुकसान का सटीक आकलन कर तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

जल संरक्षण पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि बारिश के पानी के संग्रहण के लिए रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे, जिससे भूजल स्तर में सुधार और जल प्रबंधन आसान होगा।

परिवारों को सीधी मदद
आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दिए जाएंगे।

सेना और एजेंसियों की सराहना
प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, प्रशासन और स्वयंसेवकों की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ खड़ी है और पुनर्निर्माण व पुनर्वास के हर कदम पर मदद करेगी।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

[tds_leads input_placeholder="Your email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" pp_checkbox="yes" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjMwIiwibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tdG9wIjoiMTUiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMjUiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tdG9wIjoiMjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sImxhbmRzY2FwZV9tYXhfd2lkdGgiOjExNDAsImxhbmRzY2FwZV9taW5fd2lkdGgiOjEwMTksInBob25lIjp7Im1hcmdpbi10b3AiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" display="column" gap="eyJhbGwiOiIyMCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSJ9" f_msg_font_family="downtown-sans-serif-font_global" f_input_font_family="downtown-sans-serif-font_global" f_btn_font_family="downtown-sans-serif-font_global" f_pp_font_family="downtown-serif-font_global" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEifQ==" f_btn_font_weight="700" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEifQ==" f_btn_font_transform="uppercase" btn_text="Unlock All" btn_bg="#000000" btn_padd="eyJhbGwiOiIxOCIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE0IiwicG9ydHJhaXQiOiIxNCJ9" input_padd="eyJhbGwiOiIxNSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" pp_check_color_a="#000000" f_pp_font_weight="600" pp_check_square="#000000" msg_composer="" pp_check_color="rgba(0,0,0,0.56)" msg_succ_radius="0" msg_err_radius="0" input_border="1" f_unsub_font_family="downtown-sans-serif-font_global" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_input_font_weight="500" f_msg_font_weight="500" f_unsub_font_weight="500"]

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here