बेटे ने मां की हत्या कर दफनाई लाश, थाने जाकर किया गुमशुदगी का ड्रामा
सच सामने आने पर गिरफ्तार, सिरमौर के पच्छाद का मामला।
कलयुगी बेटे ने जन्म देने वाली मां की हत्या कर घर से 200 मीटर दूर दफनाई लाश और थाने पहुंच गया गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाने। सच आया सामने। अब गिरफ्तार।
मामला जिला सिरमौर में पच्छाद के चढ़ेच गांव का है जहां 31 वर्षीय पुष्प कुमार ने पहले तो अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में शव दबा दिया. इसके बाद सोमवार को आरोपी पुष्प कुमार खुद पच्छाद थाने में पहुंचा और मां की गुमशुदगी का ड्रामा रच शिकायत दर्ज करवाई.
अभी पुलिस जांच कर रही थी कि उसी दौरान शाम को बहन जयवंती ने थाने में भाई के खिलाफ मां की हत्या के आरोप लगाए. पुलिस ने आरोपी के घर और जंगल में जांच की तो ताजा खुदाई की बात सामने आई और फिर जंगल में मिट्टी के नीचे से 51 वर्षीय जयवंती का शव बरामद किया.


