दिनांक 14.08.2025 को पुलिस थाना रामपुर में सूचना प्राप्त हुई कि डकोलड़ में अंजलि नाम की लड़की अपने किराये के कमरे में मृत हालत में पड़ी है । जब मामले की जांच हेतु पुलिस थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पीड़िता के परिवारजनों की मौजूदगी में मौके का निरिक्षण करने के बाद पीडिता के मृत शरीर को कब्जे में लिया गया। मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए, रामपुर पुलिस ने प्रारम्भिक जांच शुरु कर दी। 16अगस्त को पीड़िता के मृत शरीर का पोस्टमार्टम IGMC शिमला करवाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले से जुड़े आरोपी पति सुशील पुत्र रोशन लाल निवासी गांव व डाकघर देवठी तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 25 वर्ष के खिलाफ धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत करके आरोपी को आज 18 अगस्त को गिरफतार करके पुलिस हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले से जुडे अन्य साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
उप मण्डलीय पुलिस अधिकारी रामपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि रामपुर पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है साथ ही रामपुर क्षेत्र में अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा।
अंजलि का गुनहगार गिरफ्तार! रामपुर बुशहर के डकोलड़ में युवती की मृत्यु के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
Date:
Subscribe
- Never miss a story with notifications
- Gain full access to our premium content
- Browse free from up to 5 devices at once
Latest stories


