भाजपा मंडल रामपुर ने प्रधानमंत्री मोदी क़े जन्मदिन पर रामपुर क़े खनेरी अस्पताल में मरीजों क़ो बाँटे फल!
बुधवार क़ो भाजपा मंडल रामपुर ने प्रधानमंत्री मोदी क़े 75वें जन्मदिन क़ो सेवा दिवस के रूप में मनाया,इस उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खनेरी अस्पताल रामपुर में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल चाल भी जाना!
इस अवसर पर भाजपा नेता कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहें,उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और देवभूमि हिमाचल क़े समस्त देवी देवताओं से नरेंद्र मोदी क़े दीर्घायु की कामना की!
भाजपा नेता कौल सिंह ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्वभर में अपनी अनूठी पहचान बनाई है। विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश तेजी से विकास कर रहा है।नरेंद्र मोदी की विश्व नेता की छवि से भारत का कद विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है,जोकि हर देशवासी क़े लिए गौरव का विषय है,उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने आम लोगों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रखी है। लोगों को उन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
उन्होंने कहा पीएम मोदी के जन्म दिवस को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है मैं जो 17सितंबर से आगामी 2अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं समर्पण कार्य भाजपा की ओर से किये जाँएगे और इस दौरान सेवा पखवाडा क़े रूप में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन होगा।
इस दौरान भाजपा मंडल रामपुर महामंत्री राम मूर्ति,जिला प्रवक्ता अनिल चौहान, विजय गुप्ता, राजेन्द्र ठाकुर,चेतन पाकला,केसरी दत्ता, अशोक कुमार,नीतिका गुप्ता, स्वाति बंसल, प्रोमिला मेहता,रीना ठाकुर,दीप कुमार, पुरूषोतम,कुणाल,शुभम, पीयूष, सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें!


