10.1 C
Shimla
Monday, February 9, 2026
HomeMandiKulluकुल्लू में फिर बरपा कुदरती कहर,आधी रात को पहाड़ी से घर पर...

कुल्लू में फिर बरपा कुदरती कहर,आधी रात को पहाड़ी से घर पर बड़ा भूस्खलन, 8 लोग मलबे में दबे, 1 शव बरामद, 3 घायल निकाले, 4 की तलाश जारी

Date:

Related stories

शिमला में 24×7 दबावयुक्त पेयजल आपूर्ति योजना का पहला चरण शुरू

शिमला में 24x7 दबावयुक्त पेयजल आपूर्ति योजना का पहला...
spot_imgspot_img

कुल्लू में फिर बरपा कुदरती कहर,आधी रात को पहाड़ी से घर पर बड़ा भूस्खलन, 8 लोग मलबे में दबे, 1 शव बरामद, 3 घायल निकाले, 4 की तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का कहर जारी है. अब कुल्लू जिले के विकास खंड निरमंड में आधी रात को एक घर पर लैंडस्लाइड हुआ है. ग्राम पंचायत घाटू के शर्मानी गांव में 9 सितम्बर की सुबह लगभग 2 बजे अचानक पहाड़ी से बड़ा भूस्खलन हुआ और एक ही परिवार के पांच लोगों सहित करीब 8 लोग मलबे में दब गए हैं. निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के निरमंड के शर्मानी गांव में आधी रात को घर पर लैंडस्लाइड हुआ है. दो घरों पर गिरे मलबे में 8 लोग दब गए हैं. तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है,1 शव बरामद हुआ है जबकि दो बच्चों समेत चार की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार, हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों सहित कुल आठ लोग दब गए थे. जिनमें से एक शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन घायलों को निकाला गया और अस्पताल भेजा गया. 4 लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग पूरी तरह सहमे हुए हैं. स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है और लोग खुद राहत और बचाव में लगे हुए हैं. क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हालात और भी गंभीर बने हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और सतर्क रहें.
ग्राम पंचायत भोगा राम परेमी से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में शिवराम का पूरा परिवार प्रभावित हुआ है. कुल 8 सदस्य इस हादसे की चपेट में आए हैं और इनमें से रेवती देवी (पत्नी शिवराम) का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि चुन्नी लाल, उनकी पत्नी अंजना, पांच वर्षीय बेटे भूपेश और सात वर्षीय बेटी जागृति मलबे में लापता हैं. हादसे में शिवराम, धर्म दास और उनकी पत्नी कला देवी घायल हुए हैं|

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

[tds_leads input_placeholder="Your email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" pp_checkbox="yes" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjMwIiwibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tdG9wIjoiMTUiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMjUiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tdG9wIjoiMjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sImxhbmRzY2FwZV9tYXhfd2lkdGgiOjExNDAsImxhbmRzY2FwZV9taW5fd2lkdGgiOjEwMTksInBob25lIjp7Im1hcmdpbi10b3AiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" display="column" gap="eyJhbGwiOiIyMCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSJ9" f_msg_font_family="downtown-sans-serif-font_global" f_input_font_family="downtown-sans-serif-font_global" f_btn_font_family="downtown-sans-serif-font_global" f_pp_font_family="downtown-serif-font_global" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEifQ==" f_btn_font_weight="700" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEifQ==" f_btn_font_transform="uppercase" btn_text="Unlock All" btn_bg="#000000" btn_padd="eyJhbGwiOiIxOCIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE0IiwicG9ydHJhaXQiOiIxNCJ9" input_padd="eyJhbGwiOiIxNSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" pp_check_color_a="#000000" f_pp_font_weight="600" pp_check_square="#000000" msg_composer="" pp_check_color="rgba(0,0,0,0.56)" msg_succ_radius="0" msg_err_radius="0" input_border="1" f_unsub_font_family="downtown-sans-serif-font_global" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_input_font_weight="500" f_msg_font_weight="500" f_unsub_font_weight="500"]

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here