रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र को जोड़ने वाले “बरसात से बधित सेरी पुल” मौके पर जाकर हालिया स्थिति का जायजा लिया!!
पिछले 20 दिनों से ज्यादा समय से सेरी पुल में एक बड़े हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से 12/20 क्षेत्र के लोगों बागवानो को आवाजाही और अपने साल भर की मेहनत सेब फ़सल को मंडी तक पहुँचाने में सरकार,प्रशासन एवं लोनिवि की धीमी गति से कार्य करने,इनकी बड़ी विफलता के चलते लोगों को काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है,हालांकि एक स्पेन लगी है,वहाँ एक और अतिरिक्त स्पेन की वयवस्था की जानी चाहिए,ताकि बागवानो को और सुगमता हो सके,सेरी पुल धंसने से लोगों को वाया बाहलीधार होकर जाना पड़ रहा है,वहाँ भी सड़क की दयनीय स्थिति है, सेरी पुल के अलावा कूहल और काशापाट सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है।वहीं सबसे दुर्गम पंचायत काशापाट में भी एक जगह पर 100 मीटर सड़क पूरी तरह से गायब है। इसके अलावा कूहल पंचायत को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और तकलेच जाने वाले 12/20 क्षेत्र के स्कूली बच्चो को सेरी पुल से तकलेच पैदल चलना पड़ रहा है,सेरी पुल से तकलेच तक बस की व्यवस्था की जानी चाहिए,
प्रशासन एवं लोनीवि युद्धस्तर पर उक्त अवरुद्ध सड़क को बहाल करे और क्षेत्र के लोगों आ रही मुलभुत सुविधाओं की कमी और अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान करे!!
इस दौरान भाजपा मंडलाद्यक्ष रामपुर श्री नरेश चौहान जी एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे!!


